Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यूपी में बदलाव की बयार: नरोत्तम , तूफानी प्रचार

झांसी । मध्यप्रदेश सरकार में जनसंपर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने यूपी चुनाव में तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है ।डॉक्टर मिश्रा ने शनिवार को ललितपुर और झांसी देहात से प्रचार अभियान शुरू किया । डॉक्टर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रचार की रणनीति बनाई और प्रचार किया । इस मौके पर डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि जनता बदलाव करने का मन बना चुकी है । सपा पर हमला बोला और कहा कि इस सरकार के रहते यूपी बिकाश में पिछड़ गया है । कानून नाम की कोई चीज नहीं है  । उन्होंने कांग्रेस को मौका परस्त बताया और कहा कि बसपा का कोई बिजन नहीं है ।
डॉक्टर मिश्रा ने यूपी के बिकाश के लिये बीजेपी को जिताने की अपील की । रात्रि विश्राम झाँसी में किया और नेताओं के साथ बैठक की । डॉक्टर मिश्रा 29 जनबरी को महोबा , हमीरपुर और बांधा में प्रचार करेंगे । 30 जनबरी को सुबह 11 बजे बांधा में और शाम 3 बजे चित्रकूट में प्रचार करेंगे और रात में चित्रकूट में रात्रि में कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेंगे । 31 जनवरी को फतेहपुर और कानपुर में प्रचार करेंगे ।
डॉक्टर मिश्रा चुनाव प्रबंधन में महारथ हांसिल रखते हैं , इसी के तहत उन्हें यूपी के 19 जिलों की 52 बिधान सभा का प्रभार सौंपा गया है ।

Share This News :