Home > अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा पत्रकार श्री शर्मा और श्री हयारण के निधन पर शोक व्यक्त

जनसंपर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामगोपाल शर्मा और श्री ओपी हयारण के स्वर्गवास पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री शर्मा और श्री हयारण का शुक्रवार की रात स्वर्गवास हुआ।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्री रामगोपाल शर्मा अनेक समाचार पत्र से संबद्ध रहे। वे अपनी विनोदी शैली के कारण भी जाने जाते थे। श्री हयारण ने भी विभिन्न अखबारों और स्वयं के समाचार पत्र के लिए निरंतर लेखन कार्य किया।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिवंगत श्री शर्मा और श्री हयारण की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहने की सामर्थ्य देने की विनती ईश्वर से की है।

Share This News :