Homeदेश विदेश ,slider news,
राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान बिगड़ी सांसद ई अहमद की तबीयत

राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान मंगलवार को एक सांसद की तबीयत खराब हो गई. प्रणब मुखर्जी अपनी स्पीच दे रहे थे उसी दौरान ई अहमद की हालत खराब हो गई. उन्हें तुरंत सदन से बाहर ले जाया गया. इसके बाद एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

 

कौन हैं ई अहमद
ई अहमद केरल से सांसद हैं. मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे. वे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल प्रेसिडेंट हैं. उनकी उम्र 78 साल है.

Share This News :