Homeदेश विदेश ,slider news,
ओपिनियन पोल: गोवा और उत्तराखंड में बीजेपी बनाएगी सरकार

'आजतक' लेकर आया है चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर सबसे बड़ा सर्वे. सबसे पहले गोवा की बात करें तो यहां बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी. 40 सीटों में से बीजेपी को यहां 22 से 25 सीटें मिल सकती हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रहेगी, जिसे 12 से 14 सीटें मिलेगीं, जबकि आम आदमी पार्टी को 1 से 2 सीटें ही मिलने के आसार हैं. गोवा में 1986 सैंपल लिए गए, जबकि सर्वे 16 से 24 जनवरी के बीच कराया गया.

वहीं उत्तराखंड में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनती दिख रही है. यहां बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिल रही हैं तो सत्ताधारी कांग्रेस 23 से 27 सीटों पर सिमट रही है. 70 सीटों के उत्तराखंड में 4130 सैंपल लिए गए हैं, जबकि सर्वे 13 से 29 जनवरी के बीच हुआ है.

 

Share This News :