Homeदेश विदेश ,slider news,
बजट के बाद वित्त मंत्री जेटली ट्विटर पर देंगे लोगों के सवालों का जवाब

वित्त मंत्री अरुण जेटली आज चौथा आम बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करने के बाद उसके प्रस्तावों के बारे में अरुण जेटली ट्विटर पर लोगों के सवालों का जवाब देंगे।

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि मैं 2017-18 का बजट बुधवार को पेश करूंगा। बजट के बाद मुझे आपके सवालों का जवाब देकर खुशी होगी। आप मुझे सवाल सीधा भेज सकते हैं। सवाल पूछने के लिए ट्विटर पर 'हैशटैग माइ क्वेस्चन टू एफएम' पर भेजे जा सकते हैं।

सरकार ने इस साल केंद्रीय बजट करीब एक महीने पहले पेश करने का निर्णय किया गया है। अब तक इसे फरवरी के अंतिम दिन पेश किया जाता रहा है। गौरतलब है कि इस साल रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया है।

 

Share This News :