Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
महिला की नाक से निकाला गया जिंदा कॉकरोच

बुधवार को चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल से एक अजीबो-गरीब मामला सुनने में आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंजाबाकम इलाके की रहने वाली 42 साल की महिला सेल्वी के नाक से ऊपरी हिस्से से जिंदा कॉकरोच निकाला गया।

दरअसल मंगलवार की रात सोते वक्त महिला के नाक में अचानक से एक कॉकरोच घुस गया। नाक में खुजली होने पर उसकी नींद खुल गई लेकिन उसे कुछ समय में नहीं आ रहा था। कॉकरोच उसकी नाक में काफी अंदर तक चला गया था। तकलीफ बढ़ने पर जब उससे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह डॉक्टर के पास गई।

पहले उसने समझा कि उसे जुकाम हो गया है मगर बाद में उसकी नाक में सूजन होने लगी। तीन अस्पतालों के चक्कर लगा चुकी सेल्वी की नाक देखकर डॉक्टर दंग रह गए। डॉक्टरों ने स्कैनिंग में पाया कि नाक में कुछ ऐसी चीज है जो एक्टिव है।

स्टैनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने बुधवार सुबह सेल्वी को ईएनटी डिपार्टमेंट में भेजा, जहां डॉक्टर्स ने टॉर्च और एंडोस्कोप की मदद से उनके नाक में एक जिंदा तिलचट्टे को पाया। मेडिकल टीम का हिस्सा रहे डॉ एस मुथुचित्रा ने बताया, हमने एक तरह का वैक्यूम और चिमटी की मदद से उसे निकाला। इस पूरी प्रक्रिया में 45 मिनट लगे।

Share This News :