Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
कांग्रेस छोड़ चुके कृष्णा होंगे BJP में शामिल, येदियुरप्पा ने किया दावा

4 February 2017 à¤¹à¤¾à¤² में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा जल्द ही बीजेपी जॉइन करेंगे. बीजेपी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने यह दावा किया है.

 

बीजेपी में जुड़ने की तारीख तय नहीं
येदियुरप्पा ने कृष्णा के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा, 'एमएम कृष्णा ने बीजेपी से जुड़ने का फैसला लिया है.' इसके साथ उन्होंने कहा, 'वह कब पार्टी से जुड़ेंगे, यह अभी नहीं पता. हम जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे. लेकिन वह 100 फीसदी (बीजेपी में) शामिल होंगे'

बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा ने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. कांग्रेस से संबंध विच्छेद की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा था कि पार्टी ने उम्र का हवाला देकर जिस तरह मुझ जैसे वफादार कार्यकर्ता को दरकिनार कर दिया, उससे मुझे दुख हुआ.

कांग्रेस पर लगाए थे उपेक्षा के आरोप
कृष्णा ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को इन दिनों नेताओं की नहीं सिर्फ मैनेजरों की जरूरत है, जो स्थिति सभांल सकें. उम्र सिर्फ एक मनोदशा है और इस कारण यह स्थिति जानने का मापदंड नहीं होना चाहिए. कुछ लोग होते हैं, जो युवावस्था में भी एक्टिव नहीं होते.

'कृष्णा का कांग्रेस से पांच दशक पुराना नाता'
कांग्रेस में करीब पांच दशक से ज्यादा वक्त बिता चुके 84 वर्षीय एसएम कृष्णा पहली बार 1968 में मांड्या से सांसद चुने गए थे. वह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. 1999 में उन्होंने कांग्रेस को कर्नाटक में जीत की दहलीज पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.

पार्टी में दरकिनार थे कृष्णा
इसके बाद मनमोहन सिंह कैबिनेट में उन्होंने विदेश मंत्री का जिम्मा संभाला और फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहें. हालांकि 2012 में उन्हें पद से इस्तीफा देकर राज्य की राजनीति में वापसी की, लेकिन वहां कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर जेडीएस से पार्टी में आए सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बना दिया. कृष्णा इस बात से खफा भी थे और और पिछले दो साल से पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे थे.

Share This News :