Homeदेश विदेश ,slider news,
नोटबंदी में लगातार बदलाव पर बोले मोदी- मनरेगा में भी 1035 बार बदले थे नियम

पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस में हिस्सा लेते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आखिरकार भूकंप आ ही गया. इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस नेता खड़गे के उस बयान का भी जिक्र किया कि देश में लोकतंत्र को कांग्रेस ने बचाकर रखा है. जानें क्या कहा पीएम ने लोकसभा में अपने स्पीच में...

देश की जनशक्ति का सामर्थ क्या है, गांव गरीब किसान की जिंदगी, किस प्रकार से बदल रही है, उसका एक विस्तार खांका सदन में रखा था. मैं राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के लिए खड़ा हूं, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. इस चर्चा में कई महानुभावों ने चर्चा को प्राणवान बनाया. मैं चर्चा में शरीक होने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं.

खड़गे के लगभग एक घंटा 40 मिनट लंबे भाषण के दौरान सरकार पर हमले को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की कांग्रेस के सदस्यों के साथ कई बार नोकझोंक हुई. खड़गे ने नोटबंदी को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को नोटबंदी के कारण हुई मौतों के लिए माफी मांगनी चाहिए. नोटबंदी की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'कई लोगों की मौत हो गई. कम से कम प्रधानमंत्री को लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी. आप अब भी माफी मांग सकते हैं.'

Share This News :