Home > देश विदेश ,slider news,
पीएम बोले- सपा ने गुंडों को पाल कर रखा है, अखिलेश दें 5 साल का हिसाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गाजियाबाद में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये चुनाव यूपी में विकास का 14 साल का बनवास खत्म करेगा. पीएम मोदी ने यूपी के लोगों से अपील की कि अपनी किस्मत बदलने के लिए इस बार वोट करें. गाजियाबाद की रैली में पीएम मोदी ने कही ये बातें-

 

-यूपी में अखिलेश सरकार पूरी तरह विफल
-प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
-अखिलेश सरकार 5 साल के काम का हिसाब दें
-सपा ने गुंडों को पाल कर रखा है

 

अलीगढ़ में अखिलेश पर बोला था हमला

अलीगढ़ में हुई रैली में पीएम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जम कर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जब आंधी तेज होती है तो छोटी उम्र का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता है वो भी सहारा ढूंढता है. अभी बीजेपी की आंधी है और अखिलेश सहारा ढूंढ रहे हैं. लोगों से सहारा मांग रहे हैं. इस चिंता में और लोगों को पकड़ने में लगे हैं कि बीजेपी की आंधी में कहीं वो उड़ न जाएं.

पिछले दिनों पीएम मोदी ने मेरठ में परिवर्तन रैली करके यूपी में अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया था. उस रैली में वह सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे थे. पश्चिमी यूपी में पहले दो चरणों 11 और 15 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण के मतदान में मेरठ-सहारनपुर मंडल की आठ जिलों की 73 सीटों पर वोटिंग होगी.

Share This News :