Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
देश का एक मुख्यमंत्री जो लोगों के दिलों पर करता है राज

ग्वालियर। देश का एक मुख्यमंत्री ऐसा है जो लोगों के दिलों पर अपनी बेहतरीन कार्यशैली की बदौलत राज करता है। गरीब, गुरबा वर्ग के लोग हों, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग यानि सर्वहारा वर्ग की तरक्की के लिए वे योजनाएं बनाई जिनका हर शख्स को लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, पानी, बिजली के साथ-साथ चहुंमुखी विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की, इन पर सत्ता का नशा कभी हावी नहीं हो पाया, उन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों की नब्ज को टटोला और जन भावनाओं के अनुरूप धरातल पर योजनाएं लाए निजकी वजह से लोगों के जीवन में सुधार ही नहीं आया, बल्कि आंखों में चमक दिखने लगी है। किसान, मजदूर, व्यापारी, हित संरक्षण की दिशा में शिवराज सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में बुजुर्गों के सपने साकार हुए, इनमें हजारों लोग ऐसे रहे जो पहली बार ट्रेन में सवार हुए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के इलाज के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम फलीभूत हो रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने किया है। नि:शुल्क शिक्षा के साथ आर्थिक सहयोग देने से हजारों छात्र-छात्राओं स्कूल, कॉलेज पहुंचने का मौका मिला है। शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्मी व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना से म.प्र को देश के नक्शे पर शीर्ष पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। केन्द्र व दूसरे राज्यों की सरकारों ने इन योजनाओं को अपने राज्यों में लागू किया। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार देश की पहली सरकार है जिसने कृषि के क्षेत्र में अनेक रिकार्ड स्थापित करते हुए अवार्ड प्राप्त किए है। हर सेक्टर में शिवराज सरकार की सोच हर इंसान की तरक्की व प्रदेश के विकास की और सकारात्मक रही है।


मामा की छवि में सफल रहे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मामा के रूप में वो छवि व स्थान पाया है कि वे घर-घर में मामा के नाम से पुकारे व जाने जाने लगे, टीवी या समाचार पत्र में शिवराज का फोटो देखकर बच्चे अपनी मां से कहते सुने जाते हैं देखों ये मामाजी का फोटो है। इस तरह की लोकप्रियता राजनेता नहीं सिर्फ जनसेवक ही प्राप्त कर सकता है।


महिलाएं नहीं सुनती है बुराई: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगर कोई व्यक्ति, महिलाओं को सामने बुराई कर दे, तो महिलाएं भडक़ जाती हैं और खरी-खोटी सुना डालती है। वह इसलिए क्योंकि शिवराज सरकार ने महिलाओं के जीवनयापन को सुधारने अथवा
ऊंचा उठाने की दृष्टि से कई लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। एक लाइन में अगर कहा जाए की ‘शिवराज ही करेंगे राज’ तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Share This News :