Homeदेश विदेश ,slider news,
भारतीय बेटी शावना पंड्या जाएंगी अंतरिक्ष, करेंगी फिजा बिगाड़ने वाले बादलों की जांच

कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स का नाम हर भारतीय गर्व से लेता है क्योंकि ये दो भारतीय मूल की महिलाएं हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की उड़ान भरी है. पर इसमें एक तीसरा नाम भी जुड़ गया है. भारतीय मूल की न्यूरो सर्जन डॉक्टर शावना पंड्या का 2018 के अं​तरिक्ष मिशन के लिए नासा ने चयन किया है.

शावना कनाडा की अलबर्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक सर्जन के तौर पर हैं. साथ ही वे अंतरिक्ष मिशन के एस्ट्रोनॉट की तैयारी भी तैयारी कर रही हैं. कनाडा में जन्मी 32 साल की शावना उन दो अंतरिक्ष यात्रियों में से है जिन्हें सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट कार्यक्रम के तहत 3200 प्रतिभागियों में से चुना गया है. वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी. इसमें 8 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा.

शावना पंड्या अभी मुंबई में हैं और अपने परिवार से मिलने आईं हैं।  à¤¶à¤¾à¤µà¤¨à¤¾ ने बताया कि वह बचपन से अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रही हैं. उन्हें तारों से प्रेरणा मिली. उन्होंने बताया कि उनका चुनाव जिस अंतरिक्ष मिशन के लिए हुआ है उसमें उन्हें उन बादलों का परीक्षण करना है जो ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार हैं.

सिंगर, लेखक और ताइक्वांडो चैंपियन भी हैं शावना

शावना बचपन से ही एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थीं लेकिन उन्हें डाक्टरी ज्यादा पसंद थी. पंड्या ओपरा सिंगर, लेखक, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियन भी हैं. इसके अलावा उन्होंने नेवी सील की ट्रेनिंग भी ली है.

पंड्या ने फ्लोरिडा में 100 दिन का पानी के अंदर प्रशिक्षण लिया है. इस प्रशिक्षण में पांड्या के साथ कनाडा, अमेरिका और स्पेन के दस अन्य प्रतिभागी भी हैं. पोलर सबआर्बिटल साइंस इन द अपर मेसोस्फीयर्स (पीओएसएसयूएमएस) प्रोजेक्ट के लिए यह प्रशिक्षण अमेरिका के इबरी-रिडिल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी में हो रहा है.

Share This News :