Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया बोले पवैया को मेरे नाम से खुजली होती है

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) ।कांग्रेस सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जयभान सिंह पवैया को मेरे नाम को देख कर खुजली होने लगती है । श्री सिंधिया ग्वालियर में पत्रकारों के सवालो के जबाब दे रहे थे । श्री सिंधिया ने कहा कि हम काम करने में विश्वास रखतेहैं , तो कुछ लोग सिर्फ बोलते हैं । गुना में पत्थर पर लिखे श्रीमंत पर आपत्ति करने वाले पवैया को लेकर किये सबाल पर हंसते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि उन्हें मेरा नाम देख कर खुजली होने लगती है । आज राजपूत सम्मान समारोह में श्री सिंधिया मुख्यातिथि थे , कार्यक्रम में संत कृपाल सिंह महाराज भी मौजूद थे। राजपूत समाज ने श्री सिंधिया का न केबल जोरदार स्वागत किया बल्कि राजपूत समाज को आगे बढ़ाने बाला बताया । संत जी ने कहा कि सिधिया परिवार संस्कारित परिवार है । राजपूत समाज का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने में सिंधिया परिवार आगे रहता है । तलवार और सरोफा भेंट कर श्री सिंधिया का स्वागत किया गया । इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा कि राजपूत समाज की संस्कृर्ति और संस्कार इस बात के प्रतीक रहे हैं कि इस समाज ने हमेशा हर समाज की रक्षा और सेबा की है । राजपूत समाज के बक्ताओं ने श्री सिंधिया की जमकर तारीफ कर यह जताया कि राजपूत समाज श्री सिंधिया का सम्मान करता है । कर्यक्रम में डीबीएस भदोरिया , अशोक सिंह भदौरिया , मनोज सिंह कुशबाह , मधुलिका सिंह भदौरिया , मंजू सिंह कुशबाह , प्रदीप सिंह राठौर , धर्मबीर भदोरिया , अशोक सिंह तोमर , प्रेम सिंह भदौरिया , अंजलि सेंगर , अनुराग चौहान, विरजेश भदोरिया , प्रदीप पुण्डरीक और धीरेंद्र चौहान का श्री सिंधिया ने सम्मान किया ।

Share This News :