Homeखेल ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
श्रीलंका को 5-0 से हराकर, साउथ अफ्रीका बनी नंबर 1 ODI टीम

साउथ अफ्रीका सेंचुरियन में समाप्त हुई ओडीआई सीरीज में श्रीलंका का 5-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद एक बार फिर दुनिया की नंबर एक ओडीआई टीम बन गई है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में साउथ अफ्रीका नंबर एक पर जमी हुई ऑस्ट्रेलिया टीम से चार अंक पीछे थी। ऑस्ट्रेलिया को साथ ही न्यूजीलैंड में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे साउथ अफ्रीका 119 अंक के साथ वर्ल्ड चैम्पियन टीम को पछाड़कर 119 अंक के साथ दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया 118 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

भारत 112 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के 113 अंक हैं।

साउथ अफ्रीका पिछली बार नवंबर 2014 में दुनिया की नंबर 1 टीम थी, जब भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर टॉप रैंकिंग हासिल की थी। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 4-1 से हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया था।

साल 2002 में मौजूदा रैंकिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद साउथ अफ्रीका पांचवीं बार टॉप पर पहुंचा है। टीम फरवरी 2007, मार्च से मई 2008, जनवरी से अगस्त 2009 और अक्टूबर से नवंबर 2014 तक टॉप पर रही।

साउथ अफ्रीका को 19 फरवरी से चार मार्च तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया और अपने बीच के अंतर को बढ़ाने मौका मिलेगा। टीम को टॉप पर बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को कम से कम 3-2 के अंतर से हराना होगा। न्यूजीलैंड हालांकि अगर 3-2 से जीत दर्ज करने में सफल रहा तो साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा।

इस बीच श्रीलंका को क्लीनस्वीप से तीन अंक का नुकसान उठाना पड़ा है। टीम 98 अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार है लेकिन बांग्लादेश पर उसकी 10 अंक की बढ़त अब सिर्फ सात अंक की रह गई है। आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान, बांग्लादेश से दो अंक और पीछे है।

Share This News :