Home > अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को शलभ भदौरिया ने ...

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जुझारू प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ने संघ को नयी उचाइयां दी हैं . मध्यप्रदेश का एक मात्र सरकारी स्तर पर सर्वमान्य संगठन है, प्रदेश के ५५ जिलो में ब्लॉक स्तर तक मजबूती के साथ काम कर रहा है वर्ष २०१७ के लिए जिला इकाइयों का गठन लगभग सभी जिलो में हो चूका है. मध्यप्रदेश के पत्रकारों की भलाई के लिए श्री भदौरिया के नेतृत्त्व में स्वस्थ बीमा, श्रद्धानिधि , तहसील स्तर पर पत्रकारों को अधिमान्यता दिलाने समेत २१ सूत्रीय मांगपत्र को सरकार से पूरा करवाया है, पत्रकारों के उत्त्पीडन के मामलो में समय समय पर श्री भदौरिया ने दोषियों पर कठोर कार्यवाई करवाई है. संघ के वर्तमान में ७००० से अधिक सदस्य हैं. सलभ जी के नेतृत्व में संघ की पूरी टीम एक जुटता से पत्रकार हितों के लिए काम कर रहा है. संघ अपने संघठन की गतिविधियो के साथ साथ समाजिक क्षेत्र में पौधरोपड़, स्वस्थ शिविर , आधार कार्ड शिविर सहित कई कार्य करता है. श्री भदौरिया ने संघ को एक धागे में पिरोकर सब को साथ लेकर सँगठन को वट वृक्ष का रूप दिया है. चम्बल के लाडले सपूत श्री भदौरिया के नेतृत्व में यह संगठन निरंतर आगे बाद रहा है.

Share This News :