Home > अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण

एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके दर्शन को व्यवहार में लाते हुये गरीबों का कल्याण कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन पूरे विश्व का कल्याण करने वाला दर्शन है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के आधार पर सबकी समृद्धि और विकास के लिये योजनाएं और कार्यक्रम बनाये गये हैं।

इस अवसर पर भोपाल मेयर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान एवं पूर्व मेयर श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थी।

Share This News :