Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
यशोधरा राजे के बेटे की शादी के रिसेप्सन में सिंधिया परिवार नहीं आया

ग्वालियर । केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के बेटेअक्षय भंसाली की शादी के रिसेप्सन में बीजेपी के सत्ता और संग़ठन के तमाम लोग शामिल हुए , मगर सिंधिया परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ । श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और यशोधरा राजे के बीच संबंध हमेशा तल्ख़ रहते हैं । सूत्र बताते हैं कि पहले रिसेप्सन महल में करने की तैयारी थी , लेकिन श्री सिंधिया ने इसकी इजाजत नहीं दी । इस कारण रिसेप्सन उषा किरण पैलेस में करना पड़ा । रिसेप्सन में बीजेपी के कद्दाबर नेताओं को ही बुलाया गया । चुनाव में झंडा उठाने बालों को आमंत्रण नहीं दिया गया ।यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है । जो नेता शामिल हुए उनमे हरियाणा के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी , केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,नरोत्तम मिश्रा, सुरेशसोनी , प्रभात झा , नंदकुमार सिंह चौहान , रामपाल सिंह , रुस्तम सिंह और सिधिया परिबार के धुर विरोधी जयभान सिंह पवैया समेत कई नेता शामिल हुए  ।

 

Share This News :