Home > अपना मध्यप्रदेश,
यात्रियों का बड़वानी जिले में प्रवेश पर हुआ जोरदार स्वागत

नर्मदे हर के जयघोष के साथ हुआ "नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा का प्रवेश  

''नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा के श्रद्धालुओं का बड़वानी जिले में प्रवेश सोमवार की दोपहर को ग्राम करामतपुरा से हुआ। खरगोन के ग्राम भोईन्दा से बड़वानी जिले के ग्राम करामतपुरा पहुँचने पर इन श्रद्धालुओं एवं माँ नर्मदा के सेवा भक्तों का स्वागत गाजे-बाजे से किया गया। इस दौरान नर्मदा सेवा यात्रा के कलश एवं पताका ध्वज दण्ड की पूजा ग्रामवासियों के साथ-साथ जन-प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने की।

सांसद श्री सुभाष पटेल, मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥€à¤ª पाण्डे, अनुसूचित-जाति आयोग के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र आर्य, अनुसूचित-जनजाति प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल, श्री ओम खण्डेलवाल, पूर्व विधायक श्री देवीसिंह पटेल, श्री प्रेमसिह पटेल, कलेक्टर श्री तेजस्वी एस. नायक, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे भी मौजूद थे।

ग्रामवासियों ने किया ''दिया जलाकर स्वागत''

करामतपुरा से निकली यात्रा का जत्था कपालिया खेड़ी होते हुए जब शाम को नंदगाँव पहुँचा, तो ग्रामवासियो ने उनका स्वागत अपने घरों के सामने रांगोली से और दीप जलाकर किया। महिलाओं ने भी मंगल गीत के साथ नर्मदा के सेवादारों का स्वागत पुष्प-वर्षा एवं तिलक लगाकर किया। ग्रामवासियों ने नर्मदा सेवा स्वयंसेवकों को आदर सहित अपने खेतों में उगे गन्ने का रस एवं घरों में चाय बनाकर मिट्टी के कुल्हड़ में पिलाकर यात्रा के पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सार्थकता प्रदान की। यात्रा का बड़वानी जिले में प्रवेश होने पर ग्राम करामतपुरा, कपालियाखेड़ी, नंदगाँव, ब्राह्मणगाँव में गायत्री परिवार, आजीविका मिशन की महिलाएँ और ग्रामीण महिलाओं ने भी पूरे जोश से स्वागत किया। गाँव के पुरूषों ने भी शोभा यात्रा में नाचते-गाते हुए सेवा-यात्रा का स्वागत किया।

बड़वानी जिले में ग्राम करामतपुरा से प्रवेश करने वाली यात्रा के श्रद्धालु पहले दिन 10 किलोमीटर का लम्बा सफर तय कर देर शाम रात्रि विश्राम-स्थल ब्राह्मणगाँव पहुँचे। सेवा यात्रा के ग्राम ब्राह्मणगाँव पहुँचने पर स्कूल प्रांगण में सभा हुई। सभा में सेवा यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। ग्रामीणों को नर्मदा के जल को प्रदूषणमुक्त करने, नदी का प्रवाह सदा अविरल बनाये रखने, नर्मदा मॉ के एक किलोमीटर की चौड़ाई की पट्टी में फलों के पौधों का रोपण किये जाने की जानकारी दी गयी। कलेक्टर श्री तेजस्वी एस. नायक ने ग्रामीणों को नर्मदा नदी को प्रदूषित नहीं करने का संकल्प दिलवाया।

Share This News :