Homeदेश विदेश ,slider news,
शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज

चर्चित तेजाब कांड समेत कई मामलों के आरोपी राजद नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन पर आज बड़ा फैसला आ  à¤¸à¤•ता है. शहाबुद्दीन को सीवान जेल से तिहाड़ जेल भेजने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था.

बहुचर्चित तेजाब कांड में तीन बेटों को गंवाने वाले सीवान के चंदा बाबू तथा पत्रकार राजदेव रंजन की विधवा आशा रंजन ने शहाबुद्दीन से अपनी जान पर खतरा बताते हुए उनको तिहाड़ जेल (दिल्ली) भेजने का आग्रह सुप्रीम कोर्ट से किया हुआ है.

सीबीआई, शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने पर अपनी सहमति जता चुकी है. सरकार भी कह चुकी है कि शहाबुद्दीन को कहीं के भी जेल में रखने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है. à¤ªà¥‚र्व सांसद शहाबुद्दीन फिलहाल सीवान जेल में हैं.

Share This News :