Homeदेश विदेश ,slider news,
तमिलनाडु : मुख्यमंत्री पलानीसामी शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अन्नाद्रमुक की महासचिव शशिकला के भरोसेमंद ई.पलानीसामी शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे.

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ लेने के बाद विधानसभा के सचिव जमालुदीन ने कहा कि विश्वास मत परीक्षण 18 फरवरी को होगा. साथ ही अन्नाद्रमुके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है 'तमिलनाडु विधानसभा में 18 फरवरी को विश्वास मत पेश किया जाएगा.

पलानीसामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ ही 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. तमिलनाडु राजभवन में गवर्नर सी. विद्यासागर राव ने पलानीसामी को शपथ दिलाई.

Share This News :