Homeदेश विदेश ,slider news,
गलत साबित होती हुई धरती के विनाश की एक और भविष्यवाणी !

धरती के खात्मे की एक और भविष्यवाणी गलत साबित होती हुई दिख रही है. सुबह 9:30 बजे तक इस तरह के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए.

मिस्टीरियल यूनिवर्स नाम की एक वेबसाइट ने कहा था कि निबिरू नाम के एक ग्रह का टुकड़ा 17 फरवरी (शुक्रवार) को पृथ्वी से टकराएगा, इससे धरती पर प्रलय आएगा. कहा गया था निबिरू सैकड़ों साल पहले नष्ट हो चुका ग्रह है, जिसके टुकड़े अंतरिक्ष में बिखरे हुए हैं. इन टुकड़ों में एक ऐसा टुकड़ा है जो सबसे बड़ा है. यह टुकड़ा तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है. हालांकि दावे की कोई और वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन लोगों में खौफ जरूर पैदा हो गया था.

अंतरिक्ष विशेषज्ञ डयोमिन डेमिर जखरोविच के अनुसार, नासा को इसकी जानकारी है लेकिन वह इसे छुपा रहा है. जखरोविच की मानें तो यह चट्टान पृथ्‍वी के लगभग ढाई किमी के दायरे से यदि गुजरे तो तबाही नहीं आएगी. लेकिन यदि यह धरती के भीतर तक आ गई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे. ऐसा होने पर परिणाम भयावह हो जाएंगे जो सुनामी या विशाल तूफान के रूप में सामने आ सकते हैं और इसका गंभीर परिणाम होगा कि कई शहर तबाह हो जाएंगे.

वहीं नासा ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया है. पांच साल पहले ही नासा कह चुका था कि ये सब कोरी अफवाह है. इनका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है. ये पहली बार नहीं है जब धरती के नष्ट होने की भविष्यवाणी की गई हो.

Share This News :