Homeदेश विदेश ,slider news,
एमसीडी चुनाव : आप ने कसी कमर, अगले दस दिन में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट !

पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए कमर कस ली है. चुनाव के लिए पहली लिस्ट अगले दस दिन में आने की संभावना है.

दिल्ली में भारी बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए भी मजबूत रणनीति तैयार कर है. इस रणनीति के तहत ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सबसे पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का प्लान है.

पार्टी ने चुनाव की प्रक्रिया भी तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक तीनों एमसीडी (नॉर्थ, साउथ और ईस्ट) के 272 वार्डों में से 209 वार्ड के लिए आवेदन भी आ चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि 209 सीट के लिए दस हजार से ज्यादा 10,057 आवेदन आ चुके हैं.

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रचार के लिए भरपूर समय मिले इसके लिए पार्टी ने समय रहते उम्मीदवार घोषित करने का प्लान बनाया है. उम्मीदवारों की लिस्ट कई हिस्सों में आएगी. आप के एक सीनियर नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अगले दस दिन में आ जाएगी. à¤¨à¥‡à¤¤à¤¾ ने कहा कि तीनों एमसीडी में हम ही आने वाले हैं. बीजेपी और कांग्रेस वहां से भी साफ हो जाएंगे.

गौरतलब है कि मार्च में तीनों एमसीडी का कार्यकाल खत्म होना है और चुनाव अप्रैल में संभावित हैं. इस वक्त तीनों ही एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा है. तीनों एमसीडी में 272 वार्ड हैं. नॉर्थ और साउथ एमसीडी 104-104 और ईस्ट में 64 वार्ड हैं.

Share This News :