Homeदेश विदेश ,slider news,
महाशिवरात्रि पर पीएम मोदी जाएंगे तमिलनाडु, शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे. जहां वो भगवान शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. यह प्रतिमा मुक्ति का प्रतीक है और उन 112 मार्गों को दर्शाता है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है.

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने बताया, 24 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग केंद्र आएंगे. यहां वो पवित्र अग्नि को प्रज्वलित कर दुनिया भर में महायोग यज्ञ की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद शिव मूर्ति का अनावरण किया जाएगा.

कोयंबटूर में होगी कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. पुलिस ने बताया कि, पीएम के शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुलूर हवाईअड्डे पर शाम करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने की संभावना है. उनका पूरा कार्यक्रम तीन घंटे का है. इसे देखते हुए ‘पांच स्तरीय’ सुरक्षा की तैयारी की गई है.

प्रधानमंत्री आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. उनके आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा होगा. सुरक्षा घेरे के तहत करीब 4,000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे.

Share This News :