Homeदेश विदेश ,slider news,
आईएस बर्बरता : बच्चों, दिव्यांगों से चलवाई जा रहीं आत्मघाती कारें

इस्लामिक स्टेट के जिहादी मोसुल में बच्चों और शारीरिक रूप से अशक्त लोगों को विस्फोटकों से लदे ट्रक को चलाकर इराकी सुरक्षा बलों तक ले जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. अमेरिकी वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल ने यह जानकारी दी है.

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की बर्बर रणनीति इस बात का संकेत है कि आईएस समूह यह जान चुका है कि उसकी हार निश्चित है. वाहनों में लगे विस्फोटकों को 'वी-बीड्स' कहा जाता है.

जिहादियों ने मोसुल और इराक के अन्य स्थानों पर हमला करने के दौरान इनका कई बार इस्तेमाल किया है. बगदाद में अमेरिकी वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल मैट इसलेर ने कहा कि आईएस समूह ने आत्मघाती कार बमों में इस तरह की आक्रामक और नई तकनीक को अपनाया है.

उन्होंने कहा कि हमने बच्चों को वीबीआईईडी में चालक के रूप में देखा है. हमने ऐसे लोगों को भी उनमें देखा है, जो चलने में सक्षम नहीं थे.

Share This News :