Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अंतिम छोर के गांव को भी मिलेगी भरपूर बिजली - मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

33 करोड़ 32 लाख की ग्राम ज्योति योजना के पावर स्टेषन का भूमिपूजन 
दतिया।  à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के नवीन कलेक्टर भवन के पास 33 करोड़ 32 लाख रूपये लागत की ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत एक 33/11 पावर स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस स्टेशन के बन जाने से दतिया जिले के अंतिम छोर के गांव में भी फुल वोल्टेज से विद्युत सप्लाई हो सकेगी। दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत् 33 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से एक सब स्टेशन 16 फीडर व 150 मजरे टोलो का विद्युतीकरण किया जायेगा। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को विद्युत सब स्टेशन व महा शिवरात्री की शुभकामंनायें देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि खेती किसान व घरेलू काम के लिए जरूरत के मुताबिक बिजली मिले। खेतों के लिए 10 घंटे व रोषनी के लिए 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इस कार्य को अंजाम देेने के लिए फीडर सेप्रेशन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सब स्टेशन के बन जाने से दूर-दराज के गांव में पूरे वोल्टेज मिलेगे, 16 फीडर बनेंगे व 150 मजरे टोले उर्जीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि रिछारी कुछ वर्षो पूर्व जंगल जैसा था लोगों को भय रहता था कि कहीं उनके साथ लूटपाट न हो जाए। किन्तु अब रिछारी तिराहा दतिया का सबसे अच्छा और व्यस्त जंग्शन बन गया है। यहां मेडीकल कॉलेज, कलेक्ट्रेट, पवार स्टेषन, फल एवं सब्जी मंड़ी स्थापित होगी। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन के स्थान पर एक हैण्ड़पंप लगाने तथा कार्य को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को दिए। 
कार्यक्रम के प्रारंभ मेंं मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कंपनी एसके सचदेवा ने जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस सब स्टेशन के बन जाने से 318 गांव में  à¤²à¤¾à¤­ मिलेगा, बीपीएल कार्डधारियों को बिजली मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि फीडर सेप्रेशन के बाद खेती को 10 घंटे और गांव को 24 घंटे बिजली दी जा सकेगी। इस दौरान समाज सेवी विपिन गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, मंड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया के अलावा सर्वश्री विनय यादव,  à¤ªà¥à¤·à¥à¤ªà¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° रावत, प्रशांत ढेंगुला, गोविन्द ज्ञानानी, सतीश यादव, सवित्री सूत्रकार, भरत राजौरिया, योगेश सक्सैना, वीर सिंह कुमरिया, कालीचरण कुशवाहा, बलदेवराज बल्लू, श्रीमती कुमकुम रावत, डॉ. सलीम कुरैषी, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, भूरे चौधरी, सीई विद्युत राम नरेष ठाकुर, डीई एमपीव्ही पूनम सिंह बघेले, ऐई संदीप अग्रवाल, कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वल्प आहार एवं सहभोज का आयोजन किया गया। 

Share This News :