Homeदेश विदेश ,slider news,
बनारस की सड़कों पर 'नमो-नमो', मदनपुरा पहुंचा पीएम मोदी का रोड शो

आज का दिन बनारस के हिसाब से, देश के हिसाब से ऐतिहासिक है. छठे चरण की वोटिंग के बीच आज बनारस में दिग्गजों का मेला लग रहा है. यह पहला मौका है जब बनारस में एक साथ लगभग सभी बड़ी पार्टियों के दिग्गज सड़क पर उतर रहे हैं.

LIVE UPDATE:

-मदनापुर पहुंचा मोदी का रोड शो

-शिवाला पहुंचा पीएम मोदी का रोड शो

- कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा- पीएम बिना अनुमति के रोड शो कर रहे हैं. आयोग क्या कर रहा है.

-विश्वनाथ मंदिर के गेट के पास एक बिल्डिंग पर लगे सपा कांग्रेस के बैनर को हटवाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन.

-मोदी के भैरव नाथ दर्शन के मद्दनेजर प्रशासन ने मुख्यमंत्री के स्वागत में सपाइयों द्वारा भैरवनाथ चौराहे पर लगा सपा का स्वागत मंच हटवाया. सपाइयों का आरोप जानबूझकर प्रशासन कर रहा बदमाशी.

-मोहल्ला अस्सी पहुंचा मोदी का रोड शो

-खुली गाड़ी में पीएम मोदी का रोड शो आगे बढ़ रहा है.

-पीएम मोदी ने पंडित मदनमोहन मालवीय को दी श्रद्धांजलि.

-BHU से पीएम मोदी का मेगा रोड शो शुरू हो चुका है.

-खुली गाड़ी में रोड शो कर रहे हैं पीएम मोदी.

-पीएम मोदी का काफिला BHU से निकल चुका है.

पीएम मोदी के अलावा राहुल-अखिलेश-डिंपल यादव की जोड़ी भी आज बनारस में रोड शो करेगी. यहां यह भी देखना होगा कि आज जब सभी नेता एक साथ बनारस में रोड शो कर रहे हैं तो कौन किस पर भारी पड़ता है. बसपा प्रमुख मायावती भी बनारस में रैली को संबोधित करेंगी.

शनिवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो आज वाराणसी में हैं और कहा कि वो श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर भी जाएंगे. ये पहला मौका है, जब पीएम मोदी काल भैरव मंदिर जाएंगे.

यह रोड शो नेताओं के लिए अपना जन समर्थन दिखाने का एक खास मौका है. इन सब के बीच बनारस की आम जनता को आज आवाजाही और दूसरे कामों में थोड़ी दिक्कत भी होने वाली है क्योंकि एक साथ इतने सारे दिग्गज बनारस की सड़कों पर उतड़ रहे हैं.

Share This News :