Homeदेश विदेश ,slider news,
मोदी के रास्ते में मस्जिद से हटवाया गया राहुल-अखिलेश का पोस्टर

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो वाराणसी में जारी है. खास बात ये है कि जिस रास्ते से पीएम का काफिला गुजर रहा है, तकरीबन उसी रास्ते से कुछ देर बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी का रोड होने वाला है. यही वजह है कि मोदी के रास्ते में कई जगह सपा के मंच और राहुल-अखिलेश के पोस्टर भी लगे थे जिन्हें हटवाने के लिए प्रशासन को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है.

भैरव नाथ चौराहे पर सपा-कांग्रेस गठबंधन का एक स्वागत मंच लगा हुआ था. प्रधानमंत्री को इस रास्ते से गुजरना है इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इसपर आपत्ति जताई. जिसके बाद ये हटा दिया गया. राहुल-अखिलेश का एक विशाल पोस्टर मस्जिद पर भी लगा हुआ था जो ठीक विश्वनाथ मंदिर के सामने है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे भी ये कहकर हटवा दिया कि मस्जिद पर इस तरह के पोस्टर नहीं लगवाए जा सकते.

सपाइयों ने इसके विरोध में नारेबाजी की और कहा कि प्रशासन जानबूझकर बदमाशी कर रहा है. उधर सोनारपुरा में मोदी के रोड शो के आगे-आगे सपा का भी एक रोड शो चल रहा था. सपा के इस रोड शो का नेतृत्व सपा के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा कर रहे थे. इस वजह से बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस होने की खबर भी आ रही है.

Share This News :