Homeदेश विदेश ,slider news,
विश्वनाथ मंदिर पहुंचने वाले हैं मोदी, ऐसी होगी पूजा की विधि

पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है. आज पीएम मोदी काशी के विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करने वाले हैं. मंदिर में इससे जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई हैं. पीएम मोदी ऐसे करेंगे पूजा.

 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचेंगे तब सबसे पहले हर-हर महादेव का उद्घोष होगा.

-उसके बाद स्वस्ति वाचन होगा. इसमें वेद के मंगल मंत्रों का उच्चारण जोर-जोर से किया जाता है.
 
-उसके बाद मुख्य पुजारी अशोक द्विवेदी जो ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं, मोदी से संकल्प कराएंगे. साथ में पुजारी टेक नारायण उपाध्याय और पुजारी नीरज कुमार पांडे भी मौजूद रहेंगे.

-संकल्प में भगवान विश्वनाथ से उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत और भारत के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी.
 
-उसके बाद गणेश पूजन होगा

-उसके बाद भगवान विश्वनाथ का ध्यान, न्यास और पूजन होगा.

-उसके बाद षोडश प्रचार विधि से भगवान विश्वनाथ की पूजा की जाएगी. इसका मतलब है 16 तरीके से भगवान की पूजा होगी.

- उसके बाद गंगाजल और दूध से महाअभिषेक किया जाएगा. भगवान को गुलाब जल, केवड़ा जल, खस के इत्तर्, और भांग से भी स्नान कराया जाएगा.

Share This News :