Homeदेश विदेश ,slider news,
जौनपुर में बोले पीएम मोदी- मुझे बहुमत दें, 2022 में दूंगा अपना हिसाब

आज का दिन बनारस के हिसाब से, देश के हिसाब से ऐतिहासिक है. छठे चरण की वोटिंग के बीच आज बनारस में दिग्गजों का मेला लग रहा है. यह पहला मौका है जब बनारस में एक साथ लगभग सभी बड़ी पार्टियों के दिग्गज सड़क पर उतर रहे हैं. बनारस की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो निकला. इस दौरान मोदी ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन भी किए.

बनारस में रोड शो के बाद पीएम मोदी जौनपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं. यहां पीएम ने कहा कि जौनपुर की धरती, वीरों की धरती है, मैं इसको नमन करता हूं. कुछ लोग देश के वीर जवानों पर सवाल खड़ा करने लगे, ये दुर्भाग्यपूर्ण है. देश की सुरक्षा भी इनकी राजनीति का हथकंडा बन गया है. पहले फौज के लोगों की बात नहीं सुनी जाती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही OROP लागू कर दिया गया. अब तक हमने साढ़े 6 हजार करोड़ OROP के तहत दे दिया है, बाकि अगले बजट में दे दिया.
 
हमारा मंत्र 'सबका साथ सबका विकास'
पीएम ने कहा कि 11 मार्च को सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है. आप मुझे बहुमत दीजिए, मैं आपको 2022 में अपना हिसाब दूंगा. अब तक के चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को जिता चुकी है, अब जो भी होगा वो बोनस होगा. भाजपा का एक ही मंत्र है, सबका साथ सबका विकास. कुछ पार्टियों का मंत्र है, कुछ का ही साथ कुछ का ही विकास.

राहुल-अखिलेश और मायावती पर हमला
मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने यूपी को तबाह किया है, 8 तारीख को उनका पिंडदान करने का काम करना है. नोटबंदी के बाद बुआ जी को भी तकलीफ, बुआ जी के भतीजे को भी तकलीफ और भतीजे के यार को भी तकलीफ होने लगी. सपा-कांग्रेस गायत्री प्रजापति मंत्र का जाप करते हैं. जिस गायत्री को पुलिस ढूंढ रही है, उसकी सभा में मुख्यमंत्री उसके लिए वोट मांगते हैं.

मोदी के रोड शो के LIVE UPDATE...

-पीएम मोदी का रोड शो खत्म

-काल भैरव पहुंचे पीएम मोदी, कर रहे हैं पूजा

-पीएम मोदी के रोड शो में सपा कार्यकर्ताओं ने लहराए झंडे

-पीएम मोदी काल भैरव के लिए हुए रवाना

-काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा शुरू की

-काशी विश्वनाथ पहुंचा पीएम मोदी का काफिला

-मदनापुर पहुंचा मोदी का रोड शो

-शिवाला पहुंचा पीएम मोदी का रोड शो

- कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा- पीएम बिना अनुमति के रोड शो कर रहे हैं. आयोग क्या कर रहा है.

-विश्वनाथ मंदिर के गेट के पास एक बिल्डिंग पर लगे सपा कांग्रेस के बैनर को हटवाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन.

-मोदी के भैरव नाथ दर्शन के मद्दनेजर प्रशासन ने मुख्यमंत्री के स्वागत में सपाइयों द्वारा भैरवनाथ चौराहे पर लगा सपा का स्वागत मंच हटवाया. सपाइयों का आरोप जानबूझकर प्रशासन कर रहा बदमाशी.

पीएम मोदी के अलावा राहुल-अखिलेश-डिंपल यादव की जोड़ी भी आज बनारस में रोड शो करेगी. यहां यह भी देखना होगा कि आज जब सभी नेता एक साथ बनारस में रोड शो कर रहे हैं तो कौन किस पर भारी पड़ता है.

शनिवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो आज वाराणसी में हैं और कहा कि वो श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर भी जाएंगे. ये पहला मौका है, जब पीएम मोदी काल भैरव मंदिर जाएंगे.

यह रोड शो नेताओं के लिए अपना जन समर्थन दिखाने का एक खास मौका है. इन सब के बीच बनारस की आम जनता को आज आवाजाही और दूसरे कामों में थोड़ी दिक्कत भी होने वाली है क्योंकि एक साथ इतने सारे दिग्गज बनारस की सड़कों पर उतड़ रहे हैं.

Share This News :