Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चलती भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका, 6 यात्री घायल

मध्यप्रदेश के शुजालपुर में भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस में धमाका होने की सूचना है। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं। हालांकि ब्लास्ट की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि ट्रेन में मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान यह धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 59320 भोपाल से उज्जैन जा रही थी। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका सुबह करीब 10 बजे हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों केा कालापीपल के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से यह धमाका हुआ है।

Share This News :