Homeदेश विदेश ,slider news,
राजनाथ बोले, सरेंडर नहीं करना चाहता था सैफुल्ला

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में लखनऊ एनकाउंटर मामले में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी एटीएस ने सैफुल्ला को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। लेकिन सैफुल्ला सरेंडर नहीं करना चाहता था अौर उसने यूपी एटीएस की टीम पर फायरिंग भी की थी। उन्होंने कहा कि यूपी एटीएस ने सैफुल्ला नाम के संदिग्ध आतंकी को एनकाउंटर में मार गिराया।

गृहमंत्री ने कहा कि सॅफुल्ला के पिता पर सबको नाज होना चाहिए क्योंकि पिता ने देशद्रोही बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया।

इस बजट सत्र में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि चर्चा का स्तर ऊपर जाएगा, हमारी आशा है जीएसटी में सभी राज्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं राज्यसभा के वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का निधन होने पर उनके सम्मान में सदन की बैठक आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।

अमेरिका में भारतीय पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी सैफुल्ला और मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में विस्फोट की घटना पर दोपहर 12 बजे लोकसभा में बयान देंगे। गौरतलब है कि शाजापुर में भोपाल—उज्जैन यात्री ट्रेन में आईईडी विस्फोट में दस लोग घायल हो गये थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है

अमेरिका में भारतीयों पर हमले का मुद्दा लोकसभा में उठा

लोकसभा में आज कांग्रेस, तणमूल कांग्रेस, वामदलों के सदस्यों ने अमेरिका में भारतीयों पर हमले का मुद्दा उठाया। सरकार ने कहा कि वह इस विषय को गंभीरता से ले रही है और अगले सप्ताह इस बारे में बयान देगी।

बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन आज सुबह प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के नेता मल्लिकाजुर्न खडगे और तणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने अमेरिका में भरतीयों पर हमले के मुद्दे को उठाते हुए अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से इस विषय पर उन्हें अपनी बात रखने देने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर विषय है और सदस्य अपनी बात शून्यकाल के दौरान रख सकते हैं। अभी प्रश्नकाल चलनें दें क्योंकि हम एक महीने के अंतराल पर मिल रहे हैं और कई सदस्यों को कई महत्वपूर्ण विषय रखने हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजुर्न खडगे ने कहा कि अमेरिका में लोग मारे जा रहे हैं। इंजीनियर को गोली मार दी गई। यह महत्वपूर्ण विषय है और हम इस पर अपनी बात रखना चाहते हैं। कांग्रेस, तणमूल कांग्रेस, वामदलों के सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि अमेरिका में भारतीयों के संदर्भ में जो कुछ भी वाक्या सामने आया है, इस पर गह मंत्री राजनाथ सिंह कुछ कहना चाहते हैं। इस पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि वे भी इस विषय पर अपनी बात रखना चाहते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर शून्यकाल में बात रखे अन्यथा मंत्री के बोलने के बाद विषय समाप्त हो जायेगा।

Share This News :