Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
बनारस में एंकर ने खाई इंसानी खोपड़ी, मचा दुनिया में बवाल

बनारस के बारे में एक बार फिर पूरी दुनिया बात कर रही है. इसका कारण हाल में हुईं मोदी या अखिलेश की रैलियां नहीं हैं. बल्कि एक विदेशी एंकर का वो वीडियो है, जिसमें उसे एक अघोरी मानव खोपड़ी खिलाता दिख रहा है.

क्‍या है पूरा मामला
ये वीडियो है अमेरिकी न्‍यूज चैनल सीएनएन का. इस चैनल के एंकर रेजा असलान एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो भारत के बनारस शहर का है. इसमें उनके साथ अघोरी भी दिख रहा है. रेजा का दावा है कि उस अघोरी ने उन्‍हें मानव मस्तिष्‍क का हिस्‍सा काटकर खाने को दिया.

 

ट्रंप पर सफाई देते हुए पुतिन बोले, रूस की सेक्स वर्कर्स सबसे बेहतर!

ऐसे खाई मानव खोपड़ी
इरानी मूल के स्‍कॉलर असलान ने बताया है कि जब वह अपने ग्रुप के साथ भारत में अघोरी सिक्रेट पर काम कर रहे थे तभी उन्‍हें एक अघोरी ने पके मस्तिष्‍क का हिस्‍सा खिलाया. यही नहीं 44 साल के असलान ने ये भी कहा कि उत्‍तर प्रदेश के बनारस में उनके चेहरे पर मृतकों की राख भी लगाई गई.

Share This News :