Homeदेश विदेश ,slider news,
देशभर में होली का जश्न, बरस रहीं रंगों की फुहारें

रंगो के पावन पर्व होली के रंगोंत्सव पर सोमवार सुबह से ही पूरे जिले में फागुनी मस्ती छा गई। क्या शहर क्या गांव यहां तो देशभर के हर गली और मुहल्ले में होली की मस्तीभरी हुड़दंग जारी है।

लोग एक - दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं और बच्चे पिचकारियों से लोगों रंगों की फुहारें बरसा रहे हैं। युवाओं और जवानों की टोलियां नगर, गांव की गलियों में घूम घूमकर लोगों को रंग लगा रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जगह जगह फगुवारे लोक संगीत के साथ नाच गा रहे हैं और होली का जश्न मना रहे हैं।

Share This News :