Homeदेश विदेश ,slider news,
पुंछ में फिर सीजफायर का उल्लंघन, भारत-पाक बस सेवा पर लगाई रोक

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी में पुंछ स्थित सीमापार व्यापार सुविधा केंद्र को नुकसान पहुंचा और सीमापार यात्रा को भी स्थगित करना पड़ा। इसके बाद भारतीय जवानों ने पाक को कड़ा जवाब दिया। 

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए मोटार्र के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के ही सोमवार सुबह 6:40 बजे 82 एमएम मोटार्र दागे गये और स्वचालित हथियारों से फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सेना ने मोर्चा संभाल लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। अब भी रूक रूककर गोलीबारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान हमारी तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी पर एक वरिष्ठ जिला प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी जवानों द्वारा की जा रही गोलाबारी को देखते हुए सीमा पार पुंछ—रावलाकोट बस सेवा को आज एहतियातन निलंबित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि संघर्षविराम उल्लंघन की वजह से पुंछ के चकन-दा-बाग इलाके में व्यापार सुविधा केंद्र की दो मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा और इमारत को खाली कराना पड़ा। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा रखना चाहिये कि ऐसी कार्रवाई पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, संबंधित एजेंसियां इस मामले पर संज्ञान लेंगी और आपको मोदी सरकार पर यह विश्वास होना चाहिये कि मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री कायार्लय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लोगों से केंद्र सरकार पर भरोसा रखने को कहा है। सिंह ने कहा कि सरकार पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब देगी।

सिंह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत की खुशी में यहां आयोजित एक रोड शो से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा करना चाहिये।' उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और लोगों को इस संबंध में मोदी सरकार पर भरोसा करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां और केंद्र सरकार किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं और इसका परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा।

Share This News :