Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
अपनी पहली नौकरी में भूलकर भी न करें ये गलती

काम के प्रति उत्साहित रहना बहुत अच्छी बात है, पर उत्साह में आप अपनी पहली नौकरी में ही कुछ ऐसी गलती ना कर बैठें, जिससे आगे बढ़ने का रास्ता बंद हो जाए.

यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिसे भूलकर भी अपनी पहली नौकरी में न करें...

1. बॉस के साथ घूमना

ये अच्छी बात है कि आपका आपके बॉस के साथ अच्छी बनती है और आप दोनों की सूझ-बूझ एक जैसी है. पर खुलेआम अपने बॉस के साथ घूमने से बचें. क्योंकि इससे दूसरे कर्मचारियों के बीच यह संदेश जाएगा कि आप बॉस के बेहद करीब आ गए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह याद रखें कि जिस व्यक्त‍ि के साथ आप ज्यादा बातचीत कर रहे हैं, वह आपका बॉस हैं, जिससे आपको बहुत कुछ सीखना बाकी है. अप्रेजल से लेकर प्रमोशन तक उसके हाथ में है और उससे करीबी आपको परेशानी में डाल सकती है.

2. सोशल मीडिया पर संभलकर करें पोस्ट

अब आप कॉलेज में नहीं रहे. इसलिए फेसबुक ट्व‍िटर पर कुछ भी पोस्ट करने की अपनी आदत को विराम दें. क्योंकि यह आपकी नौकरी भी ले सकता है. प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ अलग-अलग होते हुए भी एक दूसरे से बेहद प्रभावित होते हैं. आप अपनी पर्सनल लाइफ में कैसे हैं और सोशल मीडिया पर आपकी छवि कैसी है इसका प्रभाव भी आपकी नौकरी पर होता है.

3. पहली नौकरी में गॉसिप, बिल्कु नहीं

गॉसिप आम बात है. पर अगर आपकी यह पहली नौकरी है तो अपने सहकर्मी या बॉस को लेकर गॉसिप न करें. इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है. आप बेसजह पोलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं. इसलिए ऑफिस में सिर्फ अपनी बात करें.

4. हमेशा शिकायत ठीक नहीं

किसी भी संस्थान में जाते ही आप शिकायतों का दौर न शुरू करें. अब आप नौकरी पेशा हैं और आपसे थोड़ी गंभीरता की उम्मीद की जाती है. ऐसे में हर छोटी-छोटी बात को मुद्दा न बनाएं.

5. काम है सबसे जरूरी

आपने कितने आकर्षक या खूबसूरत हैं, इससे आपकी काबिलियत का अंदाजा नहीं लगाया जाएगा. आपके हुनर काे लोग तभी पहचानेंगे, जब आप काम करेंगे. आपकी उन्नति भी सिर्फ इसी बात पर निर्भर करती है कि आप कितना काम जानते हैं और कैसा काम करते हैं. इसलिए ऑफिस में दूसरी सभी चीजों से ध्यान हटाकर सिर्फ काम पर फोकस करें.

Share This News :