Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
माया सिंह खेमा परेशान

ग्वालियर । होली पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल के घर गुलाल लगाने पहुँचे और गले मिले । इस मुलाकात ने बीजेपी में हलचल मचा दी है । चर्चा चल रही है कि श्री गोएल कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं । इस खबर के फैलते ही मंत्री माया सिंह खेमा काफी परेशान है क्योंकि श्री गोयल लश्कर पूर्व से चुनाव लड़ने की एक बार फिर तयारी कर रहे हैं . à¤¬à¤¤à¤¾à¤¯à¤¾ गया है कि श्री गोयल भी श्री तोमर के संपर्क में लंम्बे समय से है । यह भी बताया गया है कि कांग्रेस नेताओं ने अख़बार की कटिंग श्री सिंधिया को भेज दी है , हालांकि श्री गोयल सफाई दे रहे हैं कि हम घर के बाहर बैठे थे , तभी श्री तोमर निकले और बो मेरे पास आ गये । इसमें कोई गुणा , भाग लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी तो मरते दम तक नहीं छोडंगा ।

Share This News :