Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
पत्रकार ज्ञान से अपना वजूद बनाएं : डॉ. राम विद्रोही

मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत पत्रकारों ने लिया प्रशिक्षण 
दतिया। जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा जिला स्तर के इलैक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया को पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराने के उद्देश्य से मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सर्किट हाऊस दतिया में किया गया। जिसमें जिला तहसील स्तर के पत्रकारों को पत्रकारिता की बारीकि से अवगत कराया गया। 
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राजीव सोनी नव दुनिया, आचरण ग्वालियर के संपादक डॉ. राम विद्रोही, नवभारत के संपादक विनय अग्रवाल व ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, संयुक्त संचालक ग्वालियर डीडी शाक्यवार ने जिले के पत्रकारों पत्रकारिता की बारीकियां बताई। कार्यक्रम के दौरान जिले के पत्रकार अशोक शर्मा, गणेशदत्त सांवला, शैलेन्द्र बुन्देला, गायत्री मोर, मनोज गोस्वामी, संजय दांतरे, भगवानदास पाठक आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर ने किया। 
वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर राम विद्रोही न कहा कि पत्रकार अपनी ज्ञान की शक्ति से समाज में वजूद पैदा करें। अध्ययन की आदत डाले जिससे ज्ञान वृृद्धि हो। ज्ञान का भण्ड़ार होने पर ही अच्छा लिखा जा सकता है नई-नई तकनीक से अवगत हो। उन्होंने दतिया के पत्रकारों से कहा कि दतिया के सबृद्ध सांस्कृतिक विरासत इतिहास, पुरातत्व आदि पर लिखे और रचनात्मक पत्रकारिता अपनाएं। 
राजीव सोनी ने सूचना को पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि आप सभी जागरूक होकर अधिक से अधिक खबरे हासिल करें। कलेक्टर मदन कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि वह स्वंय ही इस पद पर आने से पूर्व पत्रकार थे। उन्होंने पत्रकारों को एक निश्चित टारगेट बनाकर उसी के संबंध में ज्ञान अर्जित करने उस पर लिखने की बात बनाई। 
पत्रकार सुरेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के लिए मध्यप्रदेश सरकार कई योजनायें चलाई जा रही है। जिनका आगे बढ़कर लाभ लिया जा सकता है। विनय अग्रवान ने मीडिया कार्यशाला के लिए जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की सराहना करते हुए बताया कि हर जगह खबर है जरूरत है हमें पैनी दृष्टि रखने की। 
पत्रकारों का किया सम्मान 
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पत्रकारों के अलावा जिले के पत्रकारगण को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में गायत्री मोर, गणेषदत्त सांवला, अशोक शर्मा, मनोज गोस्वामी, शैलेन्द्र बुन्देला, संतोष तिवारी, संजय दांतरे, भगवानदास पाठक, शकील मंसूरी, रवि ठाकुर, ओपी साहू, मोहन खांगट, मनोहर कुशवाहा, सतीश सिहारे, किशन शर्मा, जगत शर्मा, रजनी लिटौरिया, संजय पुरोहित, रमाकांत मिश्रा, नयन गोस्वामी, रामेश्वर दयाल तिवारी, महेश शास्त्री, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र गोस्वामी, विजय गुप्ता, हनीफ खांन, अनवर खांन, हरीमोहन दीक्षित भाण्डेर, अनवर अहमद, डीएन दीक्षित, प्रभू दयाल रजक, प्रवेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार त्रिपाठी, राजेश गिरी, रविन्द्र सत्यार्थी, काजिम सिद्धकी, रमाशंकर नगरिया सेवढ़ा सहित अन्य पत्रकारगण के नाम शामिल है।

Share This News :