Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
फेंगशुई: घर में हैं ये 5 गलतियां तो सुधार लें, आएगी खुशहाली

फेंगशुई के अनुसार अगर घर में कुछ बातों को न माना जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और संपन्नता आने से रुक जाएगी। इसलिए फेंगशुई के कुछ नियमों को मानना अच्छा रहता है। ये घर में खुशहाली के लिए जरूरी है। ऐसा करके आपके घर में ऊर्जा, नए अवसर, सेहत, खुशियां और प्यार ही प्यार आएगा। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही फेंगशुई की गलतियों के बारे में। आगे की स्लाइड क्लिक करने के लिए पढ़ें: 

घर के कॉरिडोर में और मुख्य द्वार में नहीं रहना चाहिए अंधेरा: फेंगशुई के अनुसार माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार में कभी भी अंधेरा नहीं रहना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि घर का मुख्य दरवाजा हमेशा चमकता हुआ और साफ सुथरा होना चाहिए। इस पर कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए। 

घर में नहीं होने चाहिए मुरझाए हुए पौधे: फेंगशुई के अनुसार घर में मुरझाए हुए पौधे रखने से घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। इसलिए घर में हमेशा पौधों की देखभाल करनी चाहिए। इन्हें मुरझाने नहीं देना चाहिए। इन्हें नियम से पानी देना चाहिेए। 

घर में जिस जगह इक्ट्ठे होते हैं सब लोग वहां अच्छा आर्टवर्क होना चाहिए। डरावने, मृत्यु के दृश्य नहीं लगाने चाहिए। ये ऐसी जगह होती है जहां आप अपने मेहमानों को स्वागत करते हैं। अगर मेहमान इस तरह आपके घर आएंगे तो अच्छे आर्टवर्क का उदाहरण देखकर खुश हो जाएंगे।

बेडरुम में भी अपने बेड को दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। इसे फेंगशुई में सही नहीं माना जाता। इसिलए हमेशा बेड को रुम के बीच में रखना चाहिए।

दीवारों को न छोड़े खाली: घर की दीवारों को कभी भी खाली न छोड़े। हमेशा दीवारों में कोई न कोई तस्वीर लगी होनी चाहिए।


घर के गलत वास्तु से भी हो सकती है गंभीर बीमारी 
 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This News :