Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यशाला सम्पन्न

ग्वालियर। बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम योजनांतर्गत प्रस्फुटन एवं ग्राम तदर्थ समितियों के उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष भोपाल, म.प्र., जिला महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्वलियर के सहयोग से धरती संस्था द्वारा किया गया। 
इस कार्यक्रम में सुरेश तोमर क्षेत्रिय समन्वयक, महिला संसाधन केन्द्र महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ एसण्एस जादौन जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शालीन शर्मा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, श्रीमति निधि तिवारी संभागीय समन्वयक धरती संस्था उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला समन्वयक गौरव शर्मा ने किया।

Share This News :