Homeदेश विदेश ,slider news,
ताजपोशी से पहले एक्शन में योगी, समारोह स्थल का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का राजहोगा। उन्हें लखनऊ में शनिवार को पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुना गया। वह राज्य के 21वें सीएम होंगे। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्यऔर पार्टी उपाध्यक्ष दिनेश शर्माउपमुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 2.15 बजे स्मृति वन में होगा। समारोह में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से कोई परेशानी नहीं है।

शपथ ग्रहण समारोह के लाइव अपडेट्स

11:00 AM- 40 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं योगी आदित्यनाथ

10:30 AM- शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे योगी आदित्यनाथ, शाम 5 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

10:15 AM- आदित्यनाथ के सीएम बनने से मुझे कोई परेशानी नहीं है, जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाऊंगा:: केशव प्रसाद मौर्य

10:00 AM- योगी जी विकास और राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलेंगे- उमा भारती

9:30 AM: शपथ ग्रहण के बाद गोरखपुर जाएंगे योगी आदित्यनाथ, फिलहाल लखनऊ VVIP गेस्ट में मौजूद

9:00 AM: समारोह स्थल पहुंचने लगे लोग

8:30 AM- योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण के पहले गोरखपुर जाएंगे।

8:15 AM- योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा जो की विकास युक्त दंगा मुक्त और हिंदुस्तान के प्रगति में सहयोग करेगा- गिरिराज सिंह

8: 00 AM- शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ

7: 45 AM- लखनऊ के डीजीपी जावेद अहमद और लखनऊ के एसएसपी के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर की बैठक

7: 30 AM- लखनऊ के VVIP गेस्ट हाउस से निकले योगी आदित्यनाथ

इससे पहले शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी बघेल, वीरेंद्र सिरोही समेत 11 नेताओं ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

दो सहयोगी मांगे :

नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा कि इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें दो और वरिष्ठ सहयोगियों की जरूरत है। इस पर नायडू ने अमित शाह से फोन पर बात की। इसके बाद संसदीय बोर्ड ने योगी को दो उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार दिया। योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

दावा पेश किया :

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने देर शाम राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। योगी के साथ करीब 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

Share This News :