Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
समु्द्र में दफन मिला 316 अरब का सोना, खोज में बीते 20 साल

ब्रिटेन की क्रैक और मैरीन एक्पर्ट्स टीम ने युद्धकाल के कोड और आंकड़ों का रहस्य पता करने में 20 साल गुजार दिए लेकिन उन्हें इस काल में समुद्र में दफन हुए 4.5 बिलियन ब्यूरो यानी करीब 316 अरब रुपए कीमत के सोने का पता चला है।

आंकड़ों का अध्ययन कर रही टीम ने पता लगाया है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान राहत व बचाव कार्य में लगा ब्रिटेन का 11 हजार टन वजनी पोत को नाजी सेना ने डुबो दिया था। यह पोत ब्रिटेन से कनाडा जा रहा था। जिस वक्त इस पोत को डुबोया गता तब इसमें सवार लोग नाइट ड्रेस पहनकर सोने जा रहे थे, कुछ टेडी बियर से लिपटे हुए थे तो कुछ एक दूसरे के साथ अठखेलियां कर रहे थे। वहीं कुछ लोग छोटे लाइफ बोट में बैठे हुए थे जो सबसे पहले जहाज से फिसल कर नीचे चले गए। ऐसा तब हुआ जब अचानक पोत से बंधा रस्सा सरक गया।

कुछ देर के लिए जहाज एक ओर को झुक गया और इससे घबराए 30 लोग पानी में गिर गए और इसके बाद पोत क्रैश हो गया जिससे इसमें सवार सभी लोग लापता हो गए।

इस हादसे में लापता हुए लोगों में 13 साल की ग्रूसी ग्रिमंड, उसकी बहन  à¤µà¥‰à¤¯à¤²à¥‡à¤Ÿ (10), कोनी (9) और उसके दो छोटे भाई थे जो इस हादसे के बाद कभी दिखाई नहीं दिए।

इन तमाम दर्दभरी और दिल को सहमा देने वाली कहानियों के साथ युद्धकाल के रहस्य को पता लगाने में जुटी टीम को भारी मात्रा में सोना दफन होने का भी पता चला है। 25 साल से शोध में लगी टीम को पता चला है कि प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध के काल में ब्रिटेन और अमेरिका से सोने की आवाजाही काफी ज्यादा मात्रा में हो रही थी। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि सोना इतना ज्यादा चलन में था कि युद्ध का खर्च आता था उसे भी सोने से अदा किया जाता था।

खबर के अनुसार, युद्ध के दौरान नॉर्थ अटलांटिक से गुजरने वाले जहाजों को जर्मनी सेना समुद्र में डुबा दिया था जिससे इनमें  à¤²à¤¦à¤¾ सोना समुद्र में ही दफन हो गया था। यहां पर मिला सोना आधुनिक समय में का सबसे बड़े खजाना में सुमार हो रहा है।

समुद्र में दफन सोने की मात्रा इतनी ज्यदा है कि इसकी कीमत 4.5 बिलियन यूरो यानी करीब 315 अरब रुपए आंकी गई है। यह सोना ब्रिटेन का बताया जा रहा है।

Share This News :