Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
किराना दुकानों व जनरल स्टोर पर मिलेंगे गैस कनेक्शन और सिलेंडर

पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर और कनेक्शन अब किराना दुकानों और जनरल स्टोर पर भी मिलेंगे। ऑइल कंपनी के मुताबिक शहर में हर रोज सैकड़ों अवैध सिलेंडर बिकते हैं और रिफिल होते हैं। छोटे वैध सिलेंडर लोगों की पहुंच में नहीं है। अवैध छोटे सिलेंडर की बिक्री कम करने और वैध छोटे सिलेंडर को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (बीपीसीएल) ने पीथमपुर में बिक्री शुरू भी कर दी है और इंदौर में 100 दुकानों पर कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। 

किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं

किराना स्टोर और जनरल स्टोर पर कनेक्शन देने की सुविधा सीधे कंपनी के माध्यम से होगी, लेकिन एजेंसी को मध्यस्थ रखा जाएगा। एजेंसी की बिल बुक किराना वाले को दी जाएगी। खरीदार को अपने मोबाइल नंबर के साथ वर्तमान पते का स्वघोषित प्रमाण-पत्र देना होगा।

शहर में हजारों की संख्या में विद्यार्थी, ठेकेदार फर्म के काम करने वाले, सर्वे-शेध वाले, नौकरी के चलते बार-बार स्थानांतरित होने वाले लोग हैं जो छोटे सिलेंडर का उपयोग करते हैं। सुविधा शुरू होने के बाद ये सभी वैध सिलेंडर का इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे। गैस कनेक्शन की कीमत 1255 रपए रखी जाएगी। यह 850 रुपए का सिलेंडर होगा, जबकि रिफिल की कीमत 405 रुपए होगी।

विस्फोटक अधिनियम के चलते सिर्फ 19 सिलेंडर

 

विस्फोटक अधिनियम के तहत अधिकृृत गैस गोदामों के अलावा कहीं पर भी 100 किलो एलपीजी को नहीं रखा जा सकता, इसलिए एक किराना स्टोर या जनरल स्टोर पर सिर्फ 19 सिलेंडर रखने की ही अनुमति दी जाएगी। दुकानदार इस हिसाब से अधिकतम 95 किलो गैस ही रख सकेंगे।

मोबाइल नंबर पर मिलेगा कनेक्शन

 

पीथमपुर में किराना दुकान से छोटे सिलेंडर ( फ्री ट्रेड एलपीजी) की बिक्री श्ाुरू कर दी गई है। इंदौर में 100 दुकानों पर यह सुविधा होगी। सिर्फ मोबाइल नंबर और स्वघ्ाोष्ाित पते की जानकारी लेकर कनेक्श्ान दिए जाएंगे।

 

- रवि कुमार, टेरेटरी मैनेजर, बीपीसीएल

फेल हुए कई प्रयोग

 

छोटे सिलेंडरों की बड़ी खपत को ध्यान में रखकर ऑइल कंपनियों ने पहले भी कई प्रयोग किए, जिससे आम लोग वैध सिलेंडर खरीदे। सन् 2006 में छोटे सिलेंडरों को रीलॉन्च कर बिक्री बढ़ाने का प्रयोग किया गया था। इसके बाद सन् 2010 और 2013 में भी अलग-अलग कंपनियों ने प्रयोग किए। कहीं पेट्रोल पंप पर बिक्री की कोशिश की गई तो कहीं गैस एजेंसियों को आजमाया गया, लेकिन अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली।

- 7.5 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं जिले में।

- 14.2 किलोग्राम गैस वाले घरेलू कनेक्शन की संख्या सबसे ज्यादा है।

- 2.40 लाख कनेक्शन एचपी के।

- 3.5 लाख कनेक्शन इंडियन ऑइल के।

- 2 लाख कनेक्शन बीपीसीएल के।

Share This News :