Homeअपना शहर ,खास खबरे,
क्षेत्र की प्रगति व विकास हमारा लक्ष्य : डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। क्षेत्र का विकास व प्रगति हमारा लक्ष्य है और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य होंगे। जनता की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बिजली, सीवर, सड़क एवं पानी की समस्या कहीं भी होगी, उसे हल करवाया जाएगा। उक्त विचार नगर निगम वार्ड क्रं. 56 के पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने फक्कड़ बाबा आश्रम, न्यू अशोक कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, मुरार में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, इस क्षेत्र को विकास की राह पर ले जाने का मैं बीड़ा उठाउंगा। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने अपनी पार्षद मौलिक निधि से 10,00000/-रूपये (दस लाख रूपये) सामुदायिक भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अवधेश कौरव, एस.के.श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, अवनेश सिंह भदौरिया, व्यास जी, विवेक दमौलिया, अजय माहौर, तेज सिंह राजावत, अनुराग शर्मा, मूलचन्द दुबे, नाथूराम, रामसेवक माहौर, सोनू शर्मा, दीपक, कैलाश, अनीस मंसूरी, कुलदीप, यज्ञदत्त तिवारी सहित आदि मौजूद थे

Share This News :