Homeअपना शहर ,खास खबरे,
यह उपचुनाव क्षेत्र के विकास का अवसर लेकर आया है : अरविन्द भदौरिया

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरविन्द भदौरिया ने आज अपने जनसम्पर्क दौरे की शुरूआत मण्डल फूप के ग्राम पाली से की। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने भाजपा जिन्दाबाद के नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहितेषी योजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ रहा है। पिछले 13 वर्षों में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भिण्ड और अटेर के विकास का काफी ध्यान दिया है। मैंने अपने पिछले विधायक काल में अटेर की विकास को गति दी देते हुए काफी विकास कार्य इस क्षेत्र में कराए। 9 अपै्रल को अटेर विधानसभा का उपचुनाव है आप प्रचण्ड बहुमत के साथ अटेर विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाकर मुझे विधानसभा में भेजेंगे। आज उन्होंने पाली, चांचर, रानी पुरा, बरही, भरतगढ़, रूपपुरा, कंचनपुरी, सपाड़, समन्ना, कुंअरगढ़, जाजेपुरा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।
इस अवसर पर उनके साथ शैलेन्द्र पालीवाल, रामनाथ भदौरिया, अशोक बघेल, अर्पित मुद्गल, वीरेन्द्र शर्मा, बृजेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामजीलाल परमार सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :