Homeदेश विदेश ,slider news,
ब्रेकफास्ट मीट: PM मोदी ने यूपी के सांसदों को दी ये कड़ी हिदायतें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह-सुबह यूपी के सांसदों के साथ मुलाकात। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सांसदों के साथ मुलाकात की और उन्हें निर्देश भी दिए। इस बैठक में अमित शाह भी शामिल हुए। मोदी ने सांसदों को निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन ही हमारा मूलमंत्र है।

उन्होंने कहा, पुलिस पर मंत्री कोई दबाव न बनाएं। उन्हें अपना काम करने दें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि वेवजह मंत्री पुलिस पर दबाव न बनाएं। अफसर अगर गलत काम करेंगे तो उन्हें उसका अंजाम भुगतना होगा। इधर, सभी मंत्रियों ने आज कार्यभार संभाल लिया है।

Share This News :