Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नरोत्तम अब अटेर में मोर्चा संभालेंगे

भिण्ड के अटेर विधानसभा के लिये होने जा रहे उपचुनाव में अब म.प्र. के जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मांग उठने लगी है। वहीं पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के ब्राह्मण कार्ड की काट के लिये डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारने का मन बना चुकी है। 
अटेर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अरविंद भदौरिया की क्षेत्र में पकड़ कम दिखाई पडऩे पर भाजपा नेताओं की चिंता बढऩे लगी थी। वहीं हाल ही में म.प्र. की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश में के इटावा से लेकर कानपुर तक धुआंधार प्रचार जनसम्पर्क कर भाजपा को जीत दिलाने में भूमिका निभाने वाले म.प्र. के जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मांग क्षेत्र में बढऩे लगी है। इसी मांग को देखते हुये अब उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा मोर्चा संभालेंगे। डॉ. नरोत्तम के मोर्चा संभालने से पार्टी जहां ब्राह्मण वोटरों को लुभाकर अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी। वहीं डॉ. नरोत्तम मिश्रा की साफ छवि सरल व मृदुल स्वभाव का भी लाभ उठाने का प्रयास करेगी। भिण्ड भाजपा नेताओं ने डॉ. मिश्रा के दौरे कार्यक्रम बनाने शुरू कर दिये हैं। अब जल्द ही डॉ. मिश्रा भिण्ड पहुंचकर मोर्चा संभालेंगे।

Share This News :