Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
आंखों की चाल खोल सकती है झूठ की पोल

किसी व्यक्ति की आंखों की हल्की सी चाल उसके झूठ को उजागर कर सकती है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा, यह खोज पुलिस और जांचकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

किसी व्यक्ति की आंखों की गति पर नजर रखने से यह जाना जा सकता है कि उसके द्वारा किसी को पहचानने का किया जा रहा दावा सच है या झूठ। इससे आपराधिक और आतंकी गिरोहों के प्रमुख लोगों की पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने आंखों पर निगरानी रखने वाली तकनीक की मदद से यह पता लगाया कि किसी परिचित और अपरिचित व्यक्ति को देखने पर आंखें समान तरीके से आंदोलित नहीं होतीं। उन्होंने कहा, अपराधी अक्सर अपने गिरोह के अन्य साथियों को देखकर भी पहचानने से इनकार करते हैं। ऐसे में उनकी आंखों की चाल देखकर पता लगाया जा सकता है कि वे झूठ बोल रहे हैं या सच।

Share This News :