Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मप्र पुलिस सेवा निवृत राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक संपन्न

ग्वालियर। ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के म0प्र0 पुलिस सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ की ओर से आज रविवार को पुलिस ऑफीसर मैस, कम्पू पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि सेवा निवृत डीजीपी  à¤à¤®0 नटराजन थे। 
बैठक के प्रारम्भ में मुख्य  à¤…तिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में स्वागत भाषण  à¤à¤¸0एस0 शुक्ला, से0नि0एडीजीपी  à¤¦à¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ दिया गया। आरएल वर्मा द्वारा ग्वालियर चम्बल संघ द्वारा किये जा रहे क्रिया कलापों का लेख-जोखा प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन  à¤…निल कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि वह सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ का पूर्ण सहयोग करेंगे एवं उनका पुलिस के क्रियाकलापों में सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर म0प्र0 सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा भी उपस्थित सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को संबोधित किया।  à¤à¤¸0एस0शुक्ला,से0नि0 एडीजीपी द्वारा संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीपी दुबे को सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ की ओर से मांग पत्र सौपा। जिसमें मांग की गई है कि आर्मी की भांति ही पुलिस अधिकारियों को मिलने वाले शौर्य पदक, विशिष्ट सेवा पदक में अंतर न रखते हुए राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जावे। पदक प्राप्त अधिकारी व कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार 15 एकड़ भूमि दिये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जावे। केन्द्र सरकार की भांति हैल्थ स्कीम उपलब्ध कराई जावे। केन्टीन की सुविधा पुलिस को भी उपलब्ध कराई जावे। सेवा के दौरान मिलने वाली मेडीकल सुविधाएं सेवानिवृत्त उपरान्त भी उपलब्ध कराई जावे। सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ की ओर से मुख्य अतिथि एम0 नटराजन, सेवनिवृत  à¤¡à¥€à¤œà¥€à¤ªà¥€ एवं प्रदेश अध्यक्ष म0प्र0 से0नि0 अधिकारी संघ भोपाल जी0पी0दुबे, सेवा निवृत डीजीपी  à¤0आर0पवार,एडीजीपी  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सचिव से0नि0अधिकारी संघ भोपाल बी0एस0रघुवंशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर चम्बल संभाग के सेवा निवृत राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष आईजीपी  à¤†à¤°à¤à¤² वर्मा,सेनि आईजीपी एवं सचिव हाकिम सिंह द्वारा भी उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन  à¤…निल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ0 आशीष, बिसबल के सैनानी, पुलिस अधीक्षक,अजाक विरेन्द्र जैन, अतिरिक्त  à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ अधीक्षक शहर पूर्व अभिषेक तिवारी एवं डॉयल-100 के जोन हेड  à¤°à¤µà¥€à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° तिवारी भी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के अंत में आर0सी0छारी सेनि एडीजी द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर-चम्बल सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के लगभग 70 सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :