Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया का शिवराज पर बड़ा हमला , कहा ओछी राजनीति का दिया परिचय

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) । पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंन्त्री का बयान ओछी राजनीति का परिचायक है । श्री सिंधिया ने कहा इस से ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है । एवीम मशीन में गड़बड़ी के सबाल पर उन्होंने कहा जनता के सामने सब सच आ रहा है , हम चुनाव आयोग में गए हुए हैं । हमें उम्मीद है कि आयोग सख्त कार्यबाई करेगा । श्री सिंधिया आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आय और स्टेशन पर पत्रकारों से बात की । स्टेशन पर श्री सिंधिया का जोशिला स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ।

Share This News :