Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया भी सीएम के बयान से नाराज, इस्तीफा दे सकती हैं राजे

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अटेर में सिंधिया परिवार पर की गई टिप्पणी को लेकर चल रही बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज म.प्र. की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के बाद उनके भतीजे और सिंधिया राजपरिवार के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे मुख्यमंत्री की हल्की मानसिकता वाला बयान निरूपित किया। वहीं राज्य की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे इस मामले को लेकर मंत्रीमंडल से इस्तीफा भी दे सकती है। आज कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बेहद नाराजगी भरे तेवर लिए हुए थे, लेकिन उन्होंने अपने आपको सम्हालते हुए नो कमेंटस कहकर मामले को टालने की कोशिश की। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कहकर ओछी टिप्पणी की है।
इधर सिंधिया राजपरिवार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राज्य की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने भी इस मामले में अन्य मंत्रियों से लेकर सभी भाजपा नेताओं के फोन उठाने बंद कर दिये हैं। ऐसी संभावना है कि पूर्व में ही अपनी उपेक्षा से नाराज चल रही यशोधरा राजे अब इस मामले को लेकर बेहद उग्र है, वह नाराजगी भी जाहिर कर चुकी है। उनकी नाराजगी का आलम यह है कि वह इस्तीफा तक दे सकती हैं। मूडी यशोधरा राजे को मनाना अब भाजपा नेताओं के लिये आसान नहीं है। उन्होंने कल से भाजपा नेताओं के फोन तक उठाने बंद कर दिये हैं और वह कभी भी इस्तीफा देकर धमाका कर सकती हैं। यदि यशोधरा राजे इस्तीफा दे बैठी तो यकीन मानिये कि भाजपा का मिशन 2018 आसान नहीं होगा। 

Share This News :