Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
हमला कर घिरे मामा

सिंधिया राजवंश पर हमला कर खुद मामा घिर गये है। उनकी किचिन केबिनेट की सदस्या काफी गुस्से में है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि जिन राजमाता ने पार्टी की नींव रखी उनके वंश पर ही सवाल उठाना ठीक नहीं है।
यहां यह बताना मुनासिब होगा कि अटेर की एक चुनावी सभा में मामा ने सिंधिया राजवंश पर गददारी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सिंधिया राजवंश ने भिंड के लोगों पर अंग्रेजों के साथ मिलकर जुर्म ढहाये थे। तब से सिंधिया राजघराने के सदस्य मामा से नाराज है। खासकर उनकी ही पार्टी में वरिष्ठ नेता और मामा मंत्रीमंडल की सदस्या यशोधरा मैडम। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी बहन व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी दे दी है। इधर कांग्रेस के चेहरे की दौड़ में सबसे आगे सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी पूरे मामले पर चुप्पी साधे है।

Share This News :